
ग्रामीणों के अनुसार, यह मार्ग सिंहपुर तरौली, मोहनपुर, राजमंदिर, पोखरभिंडा, सुरपार, हरैया, दयाराम परसा और इटहिया सहित कई गांवों को आपस में जोड़ता है। इस मार्ग के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सड़क निर्माण की समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक वे चुनाव का बहिष्कार करने के अपने निर्णय पर कायम रहेंगे।
रैली का संचालन वीरेंद्र चौधरी, नागेंद्र चौधरी, उग्रसेन चौधरी, अरविंद चौधरी, संजय चौधरी, रविकांत चौधरी, ग्राम प्रधान इरफान, दिनेश गुप्ता, शंभू शर्मा, गुलशन प्रधान और मोहनपुर के मोहम्मद उमरपुर प्रधान सहित अन्य लोगों के नेतृत्व में किए जाने की जानकारी दी गई है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मार्ग का निर्माण जल्द से जल्द कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और कई गांवों के बीच संपर्क बेहतर होगा।
ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि उनकी प्रमुख मांग सड़क निर्माण है और जब तक इस समस्या पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।