
वहीं, रक्तदान शिविर में युवराज वर्मा ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। आपके द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। इसीलिए उन्होंने सभी स्वस्थ लोगों से वक्त-वक्त पर रक्तदान करने की अपील की।
अधिकारीयों ने युवराज वर्मा की सरहाना की
स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों ने युवराज वर्मा के इस कार्य की सराहना की। यह देखते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इमरजेंसी में रक्त की कमी से मरीजों को अक्सर दिक्कत होती है, ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान बहुत जरूरी है।
अब युवराज वर्मा के इस कदम की सराहना की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे अभियान समाज में अच्छा संदेश देते हैं।