महराजगंज। नवरात्रों के पवन अवसर पर हर मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा देखने को मिलता हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के महराजगंज में भी शारदीय नवरात्रि को लेकर रविवार को नगर के दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ रही हैं।
नवरात्र के दूसरे दिन सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिरों में घंट-घड़ियाल और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग हर व्यक्ति माँ के दर्शन करने के लिए मंदिरों में पहुंच रहा हैं। मंदिरों में भक्तों की लंबी कतार देखने को मिल रही हैं।
वहीं, महराजगंज में नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने लेहड़ा मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया। अधिकारयों द्वारा प्रसाशन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।