मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत कोठीभार पुलिस ने की पैदल गश्त

    13-Oct-2026   
Total Views |

सिसवा बाजार/महराजगंज। महिला सुरक्षा को और अधुक मजबूत बनाने के लिए के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 की शाम थाना कोठीभार पुलिस ने सिसवा बाजार कस्बे में पैदल गश्त की।

पैदल गश्त के दौरान थानाध्यक्ष कोठीभार ने पुलिस बल के साथ कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निगरानी की गई और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया। 

मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना, उन्हें सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास करना तथा महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कोठीभार पुलिस की इस पहल के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ ही क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। 




रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।