अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई, 256 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार

    13-Oct-2026   
Total Views |

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान थाना कोतवाली पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 256 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जितेन्द्र पुत्र रामरतन, निवासी बांसपार बैजौली बाजार टोला, थाना कोतवाली, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 26 वर्ष के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आगामी त्योहारों को देखते हुए जनपद पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।






मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।