महराजगंज: बिजली विभाग की टीम पर अभद्रता और घर में घुसने का आरोप, मोबाइल से वीडियो डिलीट करने का भी दावा

    14-Oct-2026   
Total Views |

महराजगंज। जिले के पैसिया उर्फ कोनघुसरी गांव में विद्युत विभाग की टीम को लेकर विवाद सामने आया है। टीम पर अभद्रता करने, घर में घुसने और मोबाइल से वीडियो डिलीट करने के आरोप लगाए गए हैं। मामले के सामने आने के बाद दोनों पक्षों के दावों को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।

वहीं, विद्युत विभाग के SDO ने बताया कि टीम बिल वसूली के लिए गांव में गई थी। उन्होंने कहा कि टीम के नशा करने के आरोप के संबंध में कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। युवती के अनुसार, उसने टीम के सदस्यों को बताया कि घर में कोई मौजूद नहीं है और उसकी मां से फोन पर बात कर ली जाए। इसके बावजूद, युवती का आरोप है कि टीम में शामिल लाइनमैन छत के रास्ते घर में घुस आए।

युवती ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर विद्युत विभाग की टीम के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। एक शख्स का आरोप है की मै अपने फ़ोन से रिकॉर्डिंग कर रहा था मेरा फ़ोन जबरन छीनकर वीडियो को डिलीट किया गया साथ ही युवक ने बताया मेरे घर पर दूसरा मीटर लग गया है मेरा मीटर किसी और के घर है तो मै दूसरे के मीटर का बिल खुद क्यों दू साथ ही लोगो का कहना है की लाइनमैन की टीम 2 लोगो ने शराब भी पी रखा था। 

फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। दोनों पक्षों के दावों की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।