महराजगंज के फैजल अली बंजारा ने मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता गोल्ड, जिले का बढ़ाया मान

    14-Oct-2026   
Total Views |

महराजगंज। गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में 11 से 13 अक्टूबर 2026 तक आयोजित मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महराजगंज के खिलाड़ी फैजल अली बंजारा ने हैमर थ्रो (तार गोला फेंक) स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार सहित जनपद के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

मंडल स्तरीय इस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज जनपदों के 400 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों एवं संवर्गों में प्रतिभाग किया। तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। 

मंडल स्तरीय इस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज जनपदों के 400 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों एवं संवर्गों में प्रतिभाग किया। तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।


राम नारायण प्रसाद महराजगंज इंटर कॉलेज, महराजगंज के खिलाड़ी फैजल अली बंजारा ने हैमर थ्रो स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस सफलता ने विद्यालय के साथ-साथ पूरे जनपद को गौरवान्वित किया है।

फैजल की उपलब्धि को जिले में खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। उनकी सफलता पर विद्यालय परिवार और खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी, महराजगंज तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक, महराजगंज उपस्थित रहे। समारोह में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल भावना की सराहना की गई।

फैज़ल अली बंजारा की शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुजीत कुमार चौधरी, शारीरिक शिक्षक बीरन प्रसाद, वरिष्ठ प्रवक्ता राजेश कुमार, गोरखनाथ भारती, आदित्य नाथ शुक्ल, चंदन कुमार और विनय गुप्ता सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया। 






रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।