मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को किया जागरूक, यातायात नियमों और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

    14-Oct-2026   
Total Views |

महराजगंज। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत कोल्हुई थाना क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति टीम ने आदर्श इंटर कॉलेज की छात्राओं को यातायात नियमों और महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में छात्राओं को सड़क पर सुरक्षित चलने, वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात संकेतों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं के जोखिम को कम किया जा सकता है। इसके साथ ही छात्राओं को महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई।

मिशन शक्ति टीम ने कहा कि छेड़छाड़, उत्पीड़न या किसी भी तरह की असुरक्षा महसूस होने पर छात्राएं चुप न रहें और तुरंत पुलिस की सहायता लें। टीम ने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी परेशानी की स्थिति में सतर्कता बरतने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षित यातायात, महिला सुरक्षा और उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक बनाना रहा।

फैयाज अहमद

फैयाज अहमद ‘आपन महराजगंज’ के लिए महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में रिपोर्टर के तौर पर कार्य करते हैं। वे स्थानीय खबरों, घटनाओं और जनसमस्याओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।