पडरौना (कुशीनगर)। त्योहारों के सीजन में खरीदारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है। पडरौना नगर के राधा-कृष्ण मंदिर रोड पर बुधवार, 14 अक्टूबर को K2 शूटिंग-शर्टिंग प्रीमियम फैब्रिक शॉप का भव्य उद्घाटन किया गया। युवा उद्यमी कमर रजा के इस प्रतिष्ठान पर ग्राहकों को प्रीमियम क्वालिटी के पैंट-शर्ट के कपड़ों की शानदार रेंज मिलेगी।
दुकान पर आकर्षक रंगों, नए डिजाइनों और बेहतरीन फैब्रिक के कई विकल्प उपलब्ध हैं। यहां सियाराम, OCM और लिनेन क्लब सहित कई प्रतिष्ठित ब्रांडों के कपड़े मिलेंगे। ग्राहकों को अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार कपड़े चुनने का अवसर मिलेगा।
दिवाली तक मिलेगा खास ऑफर
K2 शूटिंग-शर्टिंग प्रीमियम फैब्रिक शॉप की ओर से दिवाली के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर पेश किया गया है। इसके तहत तीन पैंट-शर्ट के कपड़ों की खरीदारी पर एक पैंट-शर्ट की सिलाई बिल्कुल मुफ्त मिलेगी। यह ऑफर 14 अक्टूबर से दिवाली तक सीमित अवधि के लिए लागू रहेगा।
प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर कमर रजा ने ग्राहकों से दुकान पर पहुंचकर इस ऑफर का लाभ उठाने की अपील की है। उनका उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर क्वालिटी, आकर्षक डिजाइन और अच्छी खरीदारी का अनुभव उपलब्ध कराना है।