वरिष्ठ जननेता बड़ेलाल मिश्रा का निधन, लमहन गांव में शोक की लहर

    15-Oct-2026   
Total Views |

महराजगंज। लमहन गांव के वरिष्ठ जननेता जगन्नाथ मिश्रा उर्फ बड़ेलाल मिश्रा का गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और जौनपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही लमहन गांव सहित पूरे महराजगंज क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।


जगन्नाथ मिश्रा उर्फ बड़ेलाल मिश्रा ने अपना जीवन जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित किया था। उन्होंने कई बार लमहन गांव के ग्राम प्रधान के रूप में जिम्मेदारी निभाई और गांव के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ग्राम प्रधान के रूप में कार्य करने के बाद उन्होंने जिला पंचायत सदस्य के तौर पर भी अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान वह क्षेत्र की समस्याओं को उठाने और विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जाने जाते थे।


बड़ेलाल मिश्रा सामाजिक कार्यों में भी काफी सक्रिय रहते थे। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने और आमजन के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनने के कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान बनी थी। उनके निधन को स्थानीय लोगों ने सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति बताया है।


बड़ेलाल मिश्रा के निधन से उनके परिवार में शोक का माहौल है। वहीं, उनके समर्थकों, परिचितों और क्षेत्र के लोगों ने भी दुख व्यक्त किया है। अस्पताल से उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव लमहन लाया जा रहा था। उनके निधन से क्षेत्र ने एक ऐसे जनप्रतिनिधि को खो दिया, जिसने लंबे समय तक जनसेवा में अपनी भूमिका निभाई।








आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।