बिजली गिरने से शिक्षामित्र की मौत के 28 दिन बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, अनाथ हुए तीन बच्चे

    15-Oct-2026   
Total Views |

महराजगंज। जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से शिक्षामित्र पंचम यादव की मौत के करीब 28 दिन बाद उनकी पत्नी रिंका देवी का भी निधन हो गया। बताया जा रहा है कि रिंका देवी की मौत हृदयगति रुकने से हुई। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पंचम यादव मानिक तलाव प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात थे। करीब 28 दिन पहले आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनकी जान चली गई थी। परिवार अभी इस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि उनकी पत्नी रिंका देवी की मौत ने बच्चों को भी बेसहारा कर दिया।पंचम यादव और रिंका देवी के तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी रिमझिम कक्षा 10 में पढ़ती है, जबकि दूसरी बेटी अजीता कक्षा सात की छात्रा है।

वहीं, उनका बेटा सीतापुर स्थित विद्याज्ञान स्कूल में पढ़ाई कर रहा है।माता-पिता दोनों को खोने के बाद तीनों बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया है। इस दुखद घटना से परिवार और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है। अब बच्चों के भविष्य और उनकी देखभाल को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।