
महराजगंज। जिले के बसंतपुर राजा गांव में 12 वर्षीय बालक की मौत से परिवार में मातम छा गया। मृतक की पहचान शिवम कुमार में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवम घर की छत पर फंदे से लटका हुआ मिला। उसकी हालत गंभीर देख परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बालक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।