पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को नमन, SP शक्ति मोहन अवस्थी ने अर्पित किया पुष्पचक्र

    21-Oct-2026   
Total Views |

महराजगंज। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर 21 अक्टूबर को पुलिस लाइन महराजगंज में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी एवं अन्य अधिकारियों ने कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान अधिकारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में मौन रखकर उनके अडिग साहस, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि देश और नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर पुलिसकर्मियों का बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

उनका त्याग पुलिस बल को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा करने की प्रेरणा देता है। पुलिस स्मृति दिवस उन वीर जवानों के बलिदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान दिया। महराजगंज पुलिस ने सभी अमर शहीदों को नमन करते हुए जनसेवा, सुरक्षा और कर्तव्यपालन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।