
महराजगंज। जनपद महराजगंज के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरंदरपुर कस्बे एवं बाजार में दशहरा पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार रामलीला मैदान में भव्य रामलीला मंचन का आयोजन किया गया। इस दौरान 30 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे।
रामलीला मंचन के माध्यम से भगवान श्रीराम और रावण के प्रसंगों का प्रदर्शन किया गया। रावण दहन के दौरान मैदान में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम ने लोगों को बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। साथ ही आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की झलक भी देखने को मिली।

दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुरंदरपुर पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। थाना अध्यक्ष गौरव कुमार राय कनौजिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शांतनु शर्मा, सरवर हुसैन, अनुराग पांडेय, प्रभुनाथ सहित पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। पुलिस टीम ने भीड़ के बीच शांति व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रामलीला समिति के सदस्यों सुरेंद्र गुप्ता, शिवकुमार, गौतम, छोटे जायसवाल, प्रदीप जायसवाल सहित अन्य लोगों का योगदान रहा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान नुरुल हुदा अंसारी, जिला पंचायत प्रत्याशी सद्दाम हुसैन, शिवांशु चौबे, शिवेंद्र, नागेश्वर गुप्ता, राजा भैया, दिलीप शर्मा, मिठाई, चंदू, चंद्रेश गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, दुर्गेश जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी के सहयोग से दशहरा पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।