शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी कार्यवाई , श्रद्धा दुबे नागपुर से पकड़ी गई

    21-Oct-2026   
Total Views |

महराजगंज। शिवा शर्मा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मामले में फरार चल रहीं श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार किया गया है। तीनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार आरोपियों में श्रद्धा दुबे, चालक दानिश और रश्मि दुबे शामिल हैं।

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अनुसार, यह कार्रवाई लखनऊ पुलिस और उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नागपुर पुलिस के सहयोग से की। तीनों आरोपी हजरतगंज थाना क्षेत्र में हुए शिवा शर्मा हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे थे।

नागपुर से हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने तीनों आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें लखनऊ लाया जा रहा है। इस कार्रवाई को हत्याकांड की जांच के लिहाज से अहम माना जा रहा है। हजरतगंज थाने में दर्ज है मुकदमाशिवा शर्मा हत्याकांड के संबंध में हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत दर्ज किया गया है।

फिलहाल, तीनों आरोपियों को लखनऊ लाए जाने की प्रक्रिया जारी है। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई और पूछताछ के बाद ही अन्य तथ्यों की जानकारी सामने आ सकेगी।

मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।