महराजगंज में 23 अक्टूबर तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, डीएम ने जारी किया आदेश

    22-Oct-2026   
Total Views |

महराजगंज। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को देखते हुए महराजगंज जिले में शराब की दुकानें बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने आदेश दिया है कि 23 अक्टूबर 2026 को मतदान समाप्त होने तक जिले की सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। 

आदेश के मुताबिक, जिले में देशी शराब, अंग्रेजी शराब, बीयर शॉप, मॉडल शॉप और भांग की दुकानों को बंद रखा जाएगा। इसके अलावा शराब से जुड़े थोक और फुटकर बिक्री के लाइसेंस वाली दुकानों पर भी यह आदेश लागू होगा। जिला मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान दुकानें बंद रहने के बदले दुकानदारों को किसी तरह का मुआवजा या आर्थिक राहत नहीं दी जाएगी। प्रशासन ने चुनाव के दौरान नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया है।

आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।