महराजगंज SP का बड़ा एक्शन: कोल्हुई और बृजमनगंज थाने के 27 पुलिसकर्मियों का तबादला

    23-Oct-2026   
Total Views |

महराजगंज। जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने प्रशासनिक हित और कार्यप्रणाली में सुधार के उद्देश्य से 27 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, कोल्हुई थाने से 15 और बृजमनगंज थाने से 12 पुलिसकर्मियों को जिले के अलग-अलग थानों और इकाइयों में भेजा गया है। तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।


जारी आदेश के मुताबिक, कोल्हुई थाने में तैनात उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह को ठूठीबारी स्थानांतरित किया गया है। वहीं, कांस्टेबल मोहम्मद कैफ को पनियरा, हेड कांस्टेबल धीरज दुबे को घुघली, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार को कोतवाली और कांस्टेबल बबलू को श्यामदेउरवा भेजा गया है। इसके अलावा अखिलेश चौधरी को मिठौरा, संदीप कुमार और प्रमोद कुमार यादव को पनियरा/सिंदुरिया, विशाल यादव को कोठीभार तथा जगदीश पटेल को कोतवाली स्थानांतरित किया गया है।

इसी क्रम में आलोक पाल और मुनीता यादव को निचलौल, अमित यादव और निधि चौधरी को कोतवाली तथा आकांक्षा मिश्रा को मिठौरा भेजने का आदेश जारी किया गया है।


बृजमनगंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा को कोतवाली स्थानांतरित किया गया है। हेड कांस्टेबल छोटेलाल यादव को घुघली और कांस्टेबल धीरेन्द्र सिंह यादव को कोतवाली भेजा गया है। वहीं, अरविंद खरवार को पनियरा, रविंद्र यादव और बृजेश कुमार को श्यामदेउरवा, अखिलेश यादव को नौतनवा तथा कृष्णकांत यादव को कोठीभार स्थानांतरित किया गया है।


इसके अलावा प्रवीण यादव को पुरंदरपुर, साक्षी सिंह को कोतवाली, सौम्या पांडेय को पनियरा और पूजा सिंह को श्यामदेउरवा थाने में तैनाती दी गई है। पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था और कार्यप्रणाली में सुधार की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। 27 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण के बाद संबंधित थानों में नई तैनाती के अनुसार कार्यभार संभालने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिले में पुलिसकर्मियों के इस बड़े फेरबदल की चर्चा है। हालांकि, तबादलों के पीछे विभागीय आदेश में बताए गए प्रशासनिक हित और कार्य में सुधार के अतिरिक्त किसी अन्य कारण का उल्लेख नहीं किया गया है।



फैज़ अहमद खान

फैज़ अहमद खान (Faiz Ahmad Khan) 'आपन महराजगंज' में जिला प्रमुख (District Head) के पद पर कार्यरत हैं। यह जिले की संपूर्ण रिपोर्टिंग टीम का नेतृत्व करते हैं और प्रमुख प्रशासनिक, सामाजिक व प्रादेशिक समाचारों का प्रबंधन करते हैं।