महराजगंज में रोटावेटर की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

    23-Oct-2026   
Total Views |

महराजगंज। जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर टोला बरगदवा में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आने से 22 साल के युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं, पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान गुड्डू पुत्र झीनक, निवासी भगवानपुर टोला बरगदवा के रूप में हुई है। हादसे में युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग बदहवास हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


कम उम्र में युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की जानकारी मिलने पर पुरंदरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू की। पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


इस दर्दनाक हादसे के बाद भगवानपुर टोला बरगदवा में मातम पसरा हुआ है। युवक की मौत से परिवार के लोगों के साथ-साथ गांव के लोग भी दुखी हैं। हर कोई इस घटना से स्तब्ध है।


मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।