महामाया आईटी पॉलिटेक्निक के 75 छात्रों ने किया रेलवे वर्कशॉप का भ्रमण

    24-Oct-2026   
Total Views |

महराजगंज। महामाया आईटी पॉलिटेक्निक, महराजगंज के इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के 75 छात्र-छात्राओं ने 21 से 23 अक्टूबर तक पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर की मैकेनिकल वर्कशॉप का औद्योगिक भ्रमण किया।


इस भ्रमण में विद्यार्थियों को तीन बैचों में वर्कशॉप का दौरा कराया गया। इस दौरान उन्होंने पावर सप्लाई, एसी, रेफ्रिजरेशन, कोच वायरिंग और पावर हाउस सेक्शन को करीब से देखा। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को बिजली और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के काम करने के तरीके के बारे में जानकारी दी गई।


इससे उन्हें अपनी पढ़ाई में सीखी गई बातों को वास्तविक काम से जोड़कर समझने का अवसर मिला। इस औद्योगिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ व्यावहारिक जानकारी देना था, ताकि वे भविष्य में अपने क्षेत्र में बेहतर काम कर सकें।



आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।