बहदुरी बाजार में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर रूप से घायल

    24-Oct-2026   
Total Views |

महराजगंज। जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के बहदुरी बाजार में दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए गोरखपुर अस्पताल पहुंचाया गया।


जानकारी के अनुसार, बहदुरी बाजार में दो बाइकों के बीच टक्कर होने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में घायल युवक की पहचान कोल्हुई थाना क्षेत्र के शिकारगढ़ निवासी दिवाकर चौधरी के रूप में बताई जा रही है। वहीं, दूसरे बाइक सवार को इलाहावास टोला, तेलडीहवा का निवासी बताया जा रहा है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। दुर्घटना के संबंध में अन्य जानकारी की प्रतीक्षा है।



आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।