
महराजगंज। जिले के सोहगीबरवा थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय मुजा टोला में शुक्रवार को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें साइबर टीम और थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी के तरीकों और उनसे बचने के उपायों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और ऑनलाइन लेनदेन करते समय सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया गया। साइबर टीम ने बताया कि अनजान कॉल, मैसेज और लिंक के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा सकता है। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह और साइबर टीम ने लोगों से अपील की कि वे अपनी निजी और बैंक से जुड़ी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
ऑनलाइन लेनदेन करते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए जरूरी जानकारी देना था।