
महराजगंज। महराजगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुमशुदा और खोए हुए 115 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन सभी मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 28 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बरामद मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंप दिए। पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए सर्विलांस सेल और CEIR पोर्टल की मदद ली। IMEI नंबर के जरिए मोबाइलों को ट्रैक किया गया, जिसके बाद पुलिस को 115 मोबाइल बरामद करने में सफलता मिली।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सभी 115 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे। लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। मोबाइल पाने वाले लोगों ने महराजगंज पुलिस का आभार जताया। महराजगंज पुलिस की इस कार्रवाई से उन लोगों को राहत मिली, जिनके मोबाइल फोन खो गए थे। पुलिस की अपील है कि मोबाइल गुम होने पर उसकी शिकायत दर्ज कराएं और मोबाइल का IMEI नंबर सुरक्षित रखें, ताकि उसे खोजने में मदद मिल सके।