सिसवा में अमन कुमार आयुष कुमार ज्वेलर्स एंड बुलियन का भव्य शुभारंभ, MLC देवेंद्र प्रताप सिंह ने किया उद्घाटन

    27-Oct-2026   
Total Views |

महराजगंज। सिसवा नगर के मेन मार्केट स्थित श्री दुर्गा मंदिर रोड पर रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को अमन कुमार आयुष कुमार ज्वेलर्स एंड बुलियन का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतिष्ठान का उद्घाटन मुख्य अतिथि लोकप्रिय विधान परिषद सदस्य (MLC) देवेंद्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सिसवा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेन्द्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।


शुभारंभ समारोह में अतिथियों का फूल-मालाओं के साथ स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस मौके पर सिसवा नगर के व्यापारी, गणमान्य नागरिक और क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे। प्रतिष्ठान में ग्राहकों की सुविधा और सोने की शुद्धता की जांच को ध्यान में रखते हुए आधुनिक मशीन की व्यवस्था की गई है। यहां SI-PIN XRF 42 Metal Detector मशीन के जरिए सोने की शुद्धता की जांच की सुविधा मिलेगी।


इस प्रतिष्ठान में गोल्ड, डायमंड, सिल्वर और बुलियन से जुड़े उत्पाद उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही आधुनिक मशीनों से तैयार किए गए आकर्षक आभूषण भी ग्राहकों को मिलेंगे। MLC देवेंद्र प्रताप सिंह के सिसवा नगर पहुंचने पर लोहेपार स्थित लक्ष्मीबाई नगर में उनके प्रतिनिधि राजन विश्वकर्मा और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद वे ज्वेलर्स प्रतिष्ठान के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।


कार्यक्रम के स्वागताकांक्षी राजन विश्वकर्मा (समाजसेवी), चंदन सोनी, अमन सोनी और आयुष सोनी रहे। इस दौरान मदन प्रसाद सोनी, लाल बाबू सोनी, विजय सोनी सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर मौजूद लोगों ने अमन कुमार और आयुष कुमार को बधाई दी। साथ ही उनके नए कारोबार की सफलता, तरक्की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आधुनिक सुविधाओं के साथ शुरू हुए इस प्रतिष्ठान से क्षेत्र के ग्राहकों को आभूषणों की खरीदारी और सोने की शुद्धता की जांच की सुविधा मिलने की उम्मीद है।




रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।