सिसवा के धीरू सिंह बने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, क्षेत्र में खुशी की लहर

    27-Oct-2026   
Total Views |

महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति में महराजगंज जिले के सिसवा निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू सिंह’ को सदस्य बनाया गया है। उनके चयन की खबर मिलते ही सिसवा क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया। पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी और अपनी खुशी जाहिर की।


धीरू सिंह सिसवा नगरपालिका के महाराणा प्रताप नगर वार्ड के निवासी हैं। वह वर्तमान में भूमि विकास बैंक, निचलौल के अध्यक्ष हैं। इसके साथ ही वह सिसवा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। धीरू सिंह लंबे समय से भाजपा की राजनीति और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय हैं। प्रदेश कार्यसमिति में जगह मिलने को उनके राजनीतिक सफर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।


भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में धीरू सिंह को शामिल किए जाने से महराजगंज जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके अनुभव और सक्रियता से जिले की आवाज प्रदेश स्तर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। साथ ही पार्टी के संगठनात्मक कामकाज को भी मजबूती मिल सकती है।

धीरू सिंह के प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनने पर एमएलसी प्रतिनिधि राजन विश्वकर्मा, सभासद प्रमोद जायसवाल, जयप्रकाश भालोटिया, धर्मनाथ खरवार, सूरज पांडेय, विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष निखिल रौनियार, आशीष सिंह, राकेश हरिकेश, जगन्नाथ गौड़, नवीन मद्धेशिया, अजय सिंह, गोविंद मालवीय, सिद्धार्थ कुमार और रजत तिवारी समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई दी।


सभी ने उनके चयन पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। धीरू सिंह को मिली इस नई जिम्मेदारी के बाद अब क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि उनके अनुभव से महराजगंज में भाजपा के संगठन को और मजबूती मिलेगी।


रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।