सिसवा सीएचसी को मिली महिला डॉक्टर, दो साल बाद हुई तैनाती से महिलाओं को मिलेगी राहत

    27-Oct-2026   
Total Views |

महराजगंज। सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में महिला चिकित्साधिकारी डॉ. माहेजबीन ने अपना कार्यभार संभाल लिया। उनकी तैनाती से क्षेत्र की महिलाओं को इलाज के लिए अब बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। सिसवा सीएचसी में पिछले दो वर्षों से कोई महिला चिकित्सक तैनात नहीं थी। इस वजह से महिला मरीजों को इलाज कराने में परेशानी होती थी। क्षेत्र के लोग लंबे समय से अस्पताल में महिला डॉक्टर की नियुक्ति की मांग कर रहे थे।


अस्पताल में महिला चिकित्सक की तैनाती के लिए समाजसेवी राजन विश्वकर्मा ने भी प्रयास किया था। अब डॉ. माहेजबीन की नियुक्ति से स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। एमबीबीएस डिग्रीधारक डॉ. माहेजबीन का स्थानांतरण परतावल सीएचसी से सिसवा सीएचसी में किया गया है।


कार्यभार संभालने के बाद डॉ. माहेजबीन ने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज देना और उनकी समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। उनकी तैनाती से क्षेत्र की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने में मदद मिलेगी।




रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।