Maharajganj News: भाजपा के पांच कार्यकर्ताओं को प्रदेश संगठन में मिली जिम्मेदारी, जिले में खुशी का माहौल

    03-Oct-2026   
Total Views |


महराजगंज।
भारतीय जनता पार्टी ने महराजगंज जिले से जुड़े पांच कार्यकर्ताओं को प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रदेश स्तर पर दायित्व मिलने के बाद भाजपा के जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि पार्टी ने जिले के पांच कार्यकर्ताओं को अलग-अलग मोर्चों में जिम्मेदारी दी है। इनमें विवेका पांडेय को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश मंत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास को अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश महामंत्री, नरेंद्र खरवार को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश मंत्री, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश मंत्री और मधु पांडेय को महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

संगठन और समाज के प्रति जिम्मेदारी

जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि भाजपा में संगठनात्मक पद केवल सम्मान का विषय नहीं, बल्कि संगठन और समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण को पार्टी में महत्व दिया जाता है।

पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि जिले के पांच कार्यकर्ताओं को प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिलना उनकी मेहनत और सक्रियता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि इससे जिले के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

जिले में उत्साह का माहौल

सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण को महत्व दिया जाता है। प्रदेश संगठन में जिले के कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व मिलने से पूरे जिले में उत्साह का माहौल है।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। खुशी जताने वालों में जनार्दन प्रसाद गुप्ता, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, अरुण शुक्ला, समीर त्रिपाठी, संतोष सिंह, अजय श्रीवास्तव, फरीदा ईरम, सरोज पांडेय और शैलेश पांडेय प्रमुख रहे।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।