वन्य जीवों से न करें हिंसा, भटककर आबादी में आएं तो वन विभाग को दें सूचना

    03-Oct-2026   
Total Views |


महराजगंज।
वन्य प्राणी सप्ताह के तहत उत्तरी चौक रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह के नेतृत्व में ग्राम पंचायत चकदह में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को वन्य जीवों की सुरक्षा एवं उनके संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

गोष्ठी के दौरान वन विभाग की टीम ने वन क्षेत्र के आसपास बसे गांवों के लोगों को बताया कि जंगल से भटककर आबादी में आने वाले वन्य जीवों के साथ हिंसा नहीं करनी चाहिए। ऐसे जानवरों को सुरक्षित तरीके से वापस जंगल की ओर भेजने के लिए वन विभाग को सूचना देकर टीम की मदद लेनी चाहिए।

भ्रामक खबरों से बचने की अपील

वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से किसी भी वन्य जीव से संबंधित भ्रामक या अपुष्ट खबरें नहीं फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गलत जानकारी फैलने से लोगों में अनावश्यक डर पैदा हो सकता है और वन्य जीवों के लिए भी खतरा बढ़ सकता है।

कार्यक्रम में वन्य जीवों के मानव जीवन में महत्व और पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं को वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

वन्य जीवों पर हिंसा न करने की अपील

वन क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह ने कहा कि वन्य जीवों के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि कोई जंगली जानवर भटककर आबादी में पहुंच जाता है तो उसे पकड़ने या नुकसान पहुंचाने के बजाय वन विभाग को सूचना दें।

उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम की मदद से वन्य जीव को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर भेजने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में चकदह प्रधान वीरेंद्र राजभर, वन विभाग के डिप्टी रेंजर राकेश कुमार, उत्तरी चौक घोड़हवा के फॉरेस्टर जितेंद्र कुमार गौड़, वन दरोगा राजेश कुमार श्रीवास्तव, वनरक्षक अभिषेक वाजपेई, रामधनी और नंदू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।