
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निचलौल पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 450 बोतल अवैध नेपाली देशी शराब बरामद की है। टीम ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस और SSB की संयुक्त टीम सीमा क्षेत्र में सघन चेकिंग और निगरानी कर रही थी।
चेकिंग के दौरान ग्राम शितलापुर में सीमा स्तंभ संख्या 502 से करीब 10 मीटर की दूरी पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 450 बोतल अवैध नेपाली देशी शराब बरामद हुई।
पुलिस टीम ने मौके पर ही आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम साहनी पुत्र रमेश साहनी, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी डीगही, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।
बरामदगी: 450 बोतल अवैध नेपाली देशी शराब
स्थान: ग्राम शितलापुर, सीमा स्तंभ संख्या 502 के पास
तारीख: 2 अक्टूबर 2026
कार्रवाई में थाना निचलौल पुलिस की ओर से प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय, सूरज तिवारी, संतोष गौड़, अजीत यादव और सोनू गौड़ शामिल रहे।
वहीं SSB टीम में SI/GD धनवीर सिंह रावत, ASI/GD कैलाशचन्द्र, CT/GD अवधेश कुमार चौधरी और CT/GD ओमप्रकाश सैनी शामिल रहे।
महराजगंज पुलिस के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस और SSB के समन्वय से लगातार सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।