
बॉलीवुड। बॉलीवुड के सबसे चर्चित फिल्म अवॉर्ड समारोहों में शामिल IIFA Awards के 26वें संस्करण के विजेताओं का ऐलान हो गया है। इस बार अवॉर्ड्स की रेस में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कई बड़े पुरस्कार अपने नाम किए। वहीं 'सैयारा' और 'छावा' भी अलग-अलग कैटेगरी में छाई रहीं। IIFA के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शुक्रवार को विजेताओं की सूची जारी की गई। इस लिस्ट में बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ नए कलाकारों को भी सम्मान मिला है।
IIFA Awards 2026 में 'धुरंधर' की टीम के लिए यह समारोह बेहद खास रहा। फिल्म के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर और आदित्य धर को बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार दिया गया। फिल्म में संजय दत्त को सपोर्टिंग रोल और अक्षय खन्ना को नेगेटिव रोल में शानदार अभिनय के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा फिल्म की म्यूजिक और टेक्निकल टीम ने भी कई पुरस्कार हासिल किए। अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' ने भी इस साल कई पुरस्कार अपने नाम किए। अनीत पड्डा को बेस्ट लीड एक्ट्रेस और अहान पांडे को बेस्ट मेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला। फिल्म के गाने और म्यूजिक को भी खूब सराहना मिली। फहीम अब्दुल्ला और श्रेया घोषाल को भी सैयारा के लिए प्लेबैक सिंगिंग कैटेगरी में सम्मानित किया गया।
IIFA Awards 2026: किसे कौन-सा अवॉर्ड मिला?
बेस्ट फिल्म (अंतर्राष्ट्रीय): अवतार: फायर एंड ऐश
बेस्ट डायरेक्टर: आदित्य धर (धुरंधर)
बेस्ट एक्टर: रणवीर सिंह (धुरंधर)
बेस्ट एक्ट्रेस: अनीत पड्डा (सैयारा)
बेस्ट मेल डेब्यू: अहान पांडे (सैयारा)
बेस्ट फीमेल डेब्यू: राशा थडानी (आजाद)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: संजय दत्त (धुरंधर)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: हुमा कुरैशी (जॉली एलएलबी 3)
बेस्ट नेगेटिव रोल: अक्षय खन्ना (धुरंधर)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर: शाश्वत सचदेव (धुरंधर)
बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी: आदित्य धर (धुरंधर)
बेस्ट स्टोरी: होमबाउंड
बेस्ट सॉन्ग: इरशाद कामिल (सैयारा)
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर: फहीम अब्दुल्ला (सैयारा)
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर: श्रेया घोषाल (सैयारा - रीप्राइज)
टेक्निकल अवॉर्ड्स में भी धुरंधर की बड़ी जीत
फिल्म 'धुरंधर' ने सिर्फ अभिनय और निर्देशन ही नहीं, बल्कि तकनीकी क्षेत्र में भी अपनी मजबूत पकड़ दिखाई।
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: विकाश नौलखा (धुरंधर)
बेस्ट स्क्रीनप्ले: आदित्य धर (धुरंधर)
बेस्ट डायलॉग: आदित्य धर (धुरंधर)
बेस्ट एडिटिंग: शिवकुमार वी. पणिक्कर (धुरंधर)
बेस्ट कोरियोग्राफी: बॉस्को लेस्ली मार्टिस (आवन जावन, वॉर 2)
बेस्ट साउंड डिजाइन: बिश्वदीप चटर्जी (धुरंधर)
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: ए. आर. रहमान (छावा)
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स: असेम्बलेज एंटरटेनमेंट और रिडिफाइन (छावा)
डिजिटल कैटेगरी में बारामूला और स्टोलन का जलवा
डिजिटल फिल्म कैटेगरी में भी कई फिल्मों और कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 'बारामूला' को बेस्ट पिक्चर और बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी का पुरस्कार मिला।
वहीं करण तेजपाल को 'स्टोलन' के लिए बेस्ट डायरेक्शन का अवॉर्ड दिया गया। अभिषेक बनर्जी को इसी फिल्म के लिए बेस्ट मेल लीड परफॉर्मेंस का पुरस्कार मिला। सान्या मल्होत्रा ने फिल्म 'मिसेज' के लिए बेस्ट फीमेल लीड परफॉर्मेंस का अवॉर्ड हासिल किया। इस साल के IIFA अवॉर्ड्स में 'धुरंधर', 'सैयारा' और 'छावा' तीनों फिल्मों की शानदार मौजूदगी देखने को मिली। जहां धुरंधर ने कई प्रमुख और तकनीकी पुरस्कार जीते, वहीं सैयारा ने नए कलाकारों और संगीत के दम पर अपनी पहचान बनाई। छावा ने भी तकनीकी कैटेगरी में अपनी सफलता दर्ज कराई।