3.1 किलो गांजा के साथ पति पत्नी हिरासत में,बिक्री के लिए ले जा रहे थे

    05-Oct-2026   
Total Views |

महराजगंज। बृजमनगंज पुलिस ने मादक प्रदार्थो की तस्करी के खिलाफ कार्यवाई करते हुए रविवार को एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।  पुलिस के मुताबिक दोनों के पास करीब 3 किलो 100 ग्राम गांजा एक मोबाइल फोन और 280 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक दोनों फरेंदा में गांजा बेचने जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार रविवार सुबह बृजमनगंज पुलिस टीम बनगड़िया तिराहे पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि हड़ियाकोट से एक पुरुष और महिला झोले में कुछ लेकर फरेंदा जा रहे हैं। सुचना के आधार पर पुलिस ने मदारीपुर मोड़ के पास घेराबंदी की। दोनों पुलिस को देखकर भागने लगे, हालाँकि टीम ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। उनकी पहचान बंजरहा सोनबरसा टोला सिसहनिया के निवासी के तौर पर हुई।

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा की मौजूदगी में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 3 किलो 100 ग्राम गांजा, एक मोबाइल फोन और 280 रुपये नकद बरामद हुए।

पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों के खिलाफ NDPS ACT के तहत मुकदमा दर्ज किया। पकड़े गए होरीलाल का पहले भी NDPS एक्ट में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसे जनवरी में भी मादक पदार्थ के साथ पकड़ा गया था।

फैयाज अहमद

फैयाज अहमद ‘आपन महराजगंज’ के लिए महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में रिपोर्टर के तौर पर कार्य करते हैं। वे स्थानीय खबरों, घटनाओं और जनसमस्याओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।