सिसवा/महराजगंज। कोठीभार की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत थाना क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने शिव कुमार सिंह कन्या इंटर कॉलेज पहुंचकर छात्राओं को विभिन्न अपराधों एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। अभियान में नेहा कुमारी, सुमित यादव, मधु एवं मानसी वर्मा शामिल रहीं। पुलिस टीम ने छात्रों से संवाद करते हुए उन्हें किसी भी तरह की परेशानी या अप्रिय इस्तिथि में तत्काल सहयता लेने क लिए प्रेरित किया।
छात्रों को बताये जरुरी हेल्पलाइन नंबर
छात्राओं को 1098, 1090, 112, 102, 108 एवं 1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने बताया की इन हेल्पलाइन नंबरो के माध्यम से सहायता प्राप्त की जा सकती है।
इस दौरान बालिकाओं और महिलाओं को गुड टच-बैड टच की जानकारी देते हुए अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया।
महिला पुलिस टीम ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह, महिला समृद्धि योजना सहित महिलाओं कई योजनाए शामिल है।
सतर्क रहने की दी जानकारी
पुलिस टीम ने छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराध और डिजिटल माध्यमों से होने वाले अपराधों के प्रति विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी। छात्राओं से कहा गया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड, ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें। पुलिस टीम ने छात्राओं को साइबर अपराध से सतर्क रहने और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबर या पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी पुलिस को तत्काल सूचना दें। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।