महराजगंज। महराजगंज के परसा मलिक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जिगिना में पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा देखने को मिला। दर्जनों ग्रामीणों ने रविवार को गांव में धरना शुरू कर दिया। लोगो का आरोप है कि गांव में भैंसा मारने की घटना हुई थी, लेकिन पुलिस ने दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया और मामले में लापरवाही की। पुलिस की कथित भूमिका की जांच और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर ग्रामीण एकजुट होकर धरने पर बैठे हैं।
दोषियों पर कार्यवाही की मांग
धरना स्थल पर लगाए गए बैनर पर स्पष्ट रूप से लिखा है “परसा मलिक पुलिस की भूमिका की जांच व भैंसा मारने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना। "धरने पर बैठे ग्रामीणों ने नारेबाजी की और चेतावनी दी कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती और पुलिस की भूमिका की जांच नहीं होती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और पुलिस से मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की है।