लखनऊ में अंतराष्टीय धर्म संसद का आयोजन,12 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    05-Oct-2026   
Total Views |


लखनऊ/महराजगंज। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद की ओर से रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अंतर्राष्ट्रीय धर्म संसद एवं भारतीय सनातन गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 21 देशों से आए प्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न अखाड़ों, मठों और धार्मिक संस्थाओं से जुड़े साधु-संतों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह करीब 8 बजे वंदे मातरम् और हर-हर महादेव के जयघोष से हुआ।

धर्म संसद में 12 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित 
धर्म संसद में सनातन संस्कृति, धार्मिक विरासत, सामाजिक सेवा, महिला सुरक्षा, युवा जागरूकता और सांस्कृतिक संरक्षण समेत विभिन्न विषयों पर की गई चर्चा। 12 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित धर्म संसद में सनातन संस्कृति एवं धार्मिक विरासत से जुड़े कुल 12 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इस दौरान सभी प्रतिनिधियों की सहमति से गोपाल राय को पुनः विश्व हिन्दू रक्षा परिषद का अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई। धर्म संसद की अध्यक्षता करते हुए गोपाल राय ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि सहित सनातन समाज के मुद्दों को उठाया। उन्होंने भारतीय संस्कृति, सेवा, संस्कार और सनातन मूल्यों को मजबूत करने के लिए समाज को संगठित होकर कार्य करने की आव्यशकता पर जोर दिया।


21 देशो के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा 
21 देशों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा आयोजकों के अनुसार धर्म संसद में इंडोनेशिया, चीन, नेपाल, स्विट्जरलैंड, मलेशिया, यूनाइटेड किंगडम, थाईलैंड, अमेरिका, हांगकांग, बेल्जियम, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, यूक्रेन और कनाडा समेत विभिन्न देशों से प्रतिनिधि शामिल हुए। श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण को लेकर अभियान का संकल्प मथुरा में भव्य श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण के समर्थन में चलाने का संकल्प लिया गया। संगठन की ओर से 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक अभियान चलाने तथा लोगों से मथुरा पहुंचने का आह्वान करने की बात कही गई।

वहीं 6 दिसंबर को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के मथुरा पहुंचकर शौर्य दिवस मनाने की घोषणा भी की गई।

‘एंटी-धर्मांतरण सहायता कॉल सेंटर’ 
इसके अलावा सम्मलेन में धर्मांतरण की रोकथाम के लिए विभिन्न राज्यों में ‘एंटी-धर्मांतरण सहायता कॉल सेंटर’ स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया। इसके अलावा  उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में ‘एंटी-रोमियो एस्कॉर्ट’ गठित करने और कथित ‘लव जिहाद’ के मामलों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने पर भी चर्चा हुई।

अलग-अलग देशों में सनातन परंपरा, भारतीय संस्कृति और विरासत के क्षेत्र में कार्य कर रहे प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाने के लिए ‘विश्व सनातन संसद’ के गठन का निर्णय लिया गया। वहीं मथुरा-वृंदावन समेत पूरे ब्रज क्षेत्र की प्राचीन धरोहरों, तीर्थस्थलों, कुंडों, सरोवरों, नदियों, पारंपरिक संस्कृति और पर्यावरण के संरक्षण के लिए ‘कृष्णभूमि-ब्रज संरक्षण अभियान’ चलाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र कुमार सिंह ने भी धर्म संसद और सनातन संस्कृति से जुड़े विषयों पर विचार रखे। वक्ताओं ने युवाओं को राष्ट्र की शक्ति बताते हुए उनमें विचार, अनुशासन, संस्कार और समाजहित के प्रति समर्पण की भावना मजबूत करने पर जोर दिया। महराजगंज जिलाध्यक्ष निखिल रौनियार सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय धर्म संसद के दौरान विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के महराजगंज जिलाध्यक्ष निखिल रौनियार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किए गए और संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर भी दिशा तय की गई। 


रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।