KMC मेडिकल कॉलेज में फीस वृद्धि के विरोध में ABVP का प्रदर्शन, प्रशासन पर लगाए आरोप

    06-Oct-2026   
Total Views |

महराजगंज। जिले के पकड़ी स्थित KMC मेडिकल कॉलेज में फीस वृद्धि और कथित व्यवस्था संबंधी समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए फीस वृद्धि समेत विभिन्न मुद्दों के समाधान की मांग की।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं से छात्र एवं अभिभावक परेशान हैं। संगठन ने फीस वृद्धि तथा कॉलेज में कथित अनियमितताओं को लेकर अपनी नाराजगी जताते हुए विरोध दर्ज कराया।

कॉलेज परिसर के बहार बड़ी संख्या में जुड़े कार्यकर्ता 

विरोध-प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज परिसर के बाहर मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और कॉलेज प्रशासन से समस्याओं के समाधान की मांग की।

प्रदर्शन को देखते हुए कॉलेज परिसर के आसपास पुलिस भी तैनात की गयी। अधिकारियों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी, ताकि किसी भी तरह की स्थिति उत्पन्न न हो।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन पर छात्रों की समस्याओं के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। संगठन की ओर से फीस वृद्धि और कॉलेज की व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि छात्रों और अभिभावकों की समस्याओं का समाधान बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए और फीस एवं अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित होनी चाहिए।

फिलहाल प्रदर्शन के दौरान उठाई गई मांगों और लगाए गए आरोपों पर कॉलेज प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है। प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया मिलने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।


फैयाज अहमद

फैयाज अहमद ‘आपन महराजगंज’ के लिए महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में रिपोर्टर के तौर पर कार्य करते हैं। वे स्थानीय खबरों, घटनाओं और जनसमस्याओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।