
निरीक्षण के दौरान मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर चिकित्सकों की उपलब्धता, रात्रिकालीन सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता समेत अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया गया। मरीजों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं और इलाज के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गई।
निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों और मरीजों से प्राप्त फीडबैक को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने रात के समय सेवाओं को बेहतर बनाए रखने, मरीजों को समय से उपचार एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने तथा अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने पर जोर दिया।
औचक निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल की व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेना और मरीजों को बेहतर एवं सुचारु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।