महराजगंज में अवैध नशीली दवाइयों के साथ दो गिरफ्तार, कैप्सूल और बाइक बरामद

    07-Oct-2026   
Total Views |

महराजगंज। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध नशीली दवाइयां और घटना में उपयोग एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना ठूठीबारी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

कैप्सूल बरामद 
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1,064 नशीले कैप्सूल  बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने घटना में प्रयुक्त  एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलीप हरिजन (20) पुत्र नरसिंह, निवासी गांव पालिका हरपुर, वार्ड नंबर-2, थाना पिपरहवा, जनपद नवल परासी, नेपाल और मंजेश गुप्ता (22) पुत्र प्रभुनाथ गुप्ता, निवासी कस्बा सिन्दुरिया, थाना सिन्दुरिया, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, दिलीप हरिजन की शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12 और मंजेश गुप्ता की शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10 है। मामले में थाना ठूठीबारी पर NDPC ACT के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया है। 

मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।