फरेंदा बाईपास पर बाइक से स्टंट कर रील बनाने का वीडियो वायरल

    07-Oct-2026   
Total Views |

महराजगंज। सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में यातायात नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। फरेंदा बाईपास पर बने ओवरब्रिज पर दो स्पोर्ट्स बाइक पर सवार युवतियों द्वारा रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद फरेंदा पुलिस हरकत में आई और रील बनाने में इस्तेमाल एक बाइक को बरामद कर थाने ले आई।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में दो युवतियां एक बाइक पर भोजपुरी गाने पर स्टंट करती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी बाइक पर सवार कुछ लोग इस पूरे घटना की वीडियो बना रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।

मथुरानगर से बरामद हुई बाइक

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को रील बनाने में इस्तेमाल दो बाइकों में से एक बाइक को फरेंदा थाना क्षेत्र के मथुरानगर से बरामद किया गया। बरामद बाइक नीले रंग की यामाहा आर-15 बताई जा रही है।

हाईवे पर बढ़ रहा रील बनाने का चलन

गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर सोशल मीडिया रील बनाने के लिए युवाओं द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी के मामले सामने आ रहे हैं। तेज रफ्तार में बाइक चलाने के साथ ही हाईवे और ओवरब्रिज पर स्टंट करते हुए वीडियो बनाए जा रहे हैं।

भोजपुरी गानों पर रील बनाकर इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने का चलन भी बढ़ रहा है। ऐसे वीडियो में सड़क पर दूसरे वाहनों की आवाजाही के बीच स्टंट किए जाने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने रील में इस्तेमाल बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।