
मतदान के लिए प्राथमिक पाठशाला शिवनगर में तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 3,097 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 1,620 पुरुष और 1,477 महिला मतदाता शामिल हैं।
मतदान पार्टियां 12 अक्टूबर को सुबह 11 बजे तहसील मुख्यालय सदर से रवाना होंगी। मतदान समाप्त होने के बाद सील मतपेटियों को तहसील मुख्यालय स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित जमा कराया जाएगा।
उपचुनाव की मतगणना 15 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से तहसील मुख्यालय सदर में कराई जाएगी।