मुसहर मंच की जिला कमेटी का चुनाव हुआ संपन्न,जाने पदों की घोषणा

    07-Oct-2026   
Total Views |

महराजगंज। मुसहर मंच की जिला कमेटी का चुनाव मंगलवार को जिला कार्यालय लेदी रामचंद्रही में कराया गया। कुशीनगर से पहुंचे पीठासीन अधिकारियों और निचलौल प्रशासन की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई।


मदन प्रसाद को अध्यक्ष पद सौंपा 
चुनाव में मदन प्रसाद को अध्यक्ष, राजू प्रसाद को सचिव, सुनेना कोषाध्यक्ष और संगीता देवी को संगठन मंत्री चुना गया। सचिव पद पर राजू प्रसाद निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि अन्य पदों पर विजयी प्रत्याशियों की घोषणा चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद की गई।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। चुनाव संपन्न होने के बाद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई दी।

समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का भरोसा

नवनिर्वाचित अध्यक्ष मदन प्रसाद ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ मुसहर समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार, आवास और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और उनके समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने संगठन के माध्यम से समाज के लोगों को एकजुट करने और उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने की बात कही।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।