महराजगंज। महराजगंज में ‘साइबर सुरक्षा व डिजिटल फ्रॉड नियंत्रण अभियान’ के तहत पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संचालित 366 ग्राहक सेवा केंद्रों (CSC) की चेकिंग की गई। वहीं चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों के वैध लाइसेंस, अभिलेखों एवं पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच की।
इसके साथ ही AI टूल के संभावित गलत उपयोग , फर्जी फोटो तैयार करने तथा नकली पहचान पत्र बनाने जैसी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई।
पुलिस ने CSC संचालकों को साइबर अपराध से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।
प्रसाशन के द्वारा दिए गए निर्देश
पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि डिजिटल सेवाओं के माध्यम से होने वाले फर्जीवाड़े और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।