महराजगंज। महराजगंज में बड़े तस्कर का भंडाफोड़। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी है। कद्दू के बीजों की बड़ी खेप बरामद की गयी। वहीं,कस्टम और पुलिस ने इस तस्करी के खेल पर कसा शिकंजा।
नेपाल से पैदल मार्ग के रास्ते भारत के बड़े शहरों की मंडियों तक कद्दू के बीज पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी। हालाँकि, इस कोशिश को कस्टम और पुलिस की टीमों ने नाकाम कर दिया। संयुक्त कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने सीमावर्ती इलाके से लगभग 10 टन अवैध कद्दू के बीज किए बरामद किये। जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
इसकी असल कीमत
बरामदगी के बाद ही सामने आएगी। तस्करी नेटवर्क की जड़ें खंगालने में जुटी पुलिस और कस्टम विभाग की टीम और मुख्य अपराधी की तलाश की जा रही है। भारत नेपाल के सोनौली सीमा क्षेत्र के श्यामकाट-जसवल के पास हुई कार्रवाई में जब्त किये गए कद्दू के बीजों की खेप को कस्टम विभाग ने कब्जे में लेकर कस्टम एक्ट एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत की कार्रवाई शुरू कर दी है।