महराजगंज में सिंदुरिया पुलिस ने बाइक चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

    09-Oct-2026   
Total Views |

महराजगंज। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंदुरिया पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, एक कीपैड मोबाइल फोन और एक मास्टर चाबी बरामद की गई है। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत पर दर्ज हुआ था मुकदमा

पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को आशीष पुत्र दिनेश, निवासी थाना सिंदुरिया क्षेत्र, ने सूचना दी कि उनकी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल सिंदुरिया चौराहे पर एक दुकान के पास से चोरी हो गई है।शिकायत के आधार पर थाना सिंदुरिया में बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर मामले की विवेचना शुरू की गई।

दो आरोपी गिरफ्तार

मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली। इसके आधार पर 8 अक्टूबर की रात तीरथ टोला पुलिया, अरनहवा टोला मार्ग के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शिकायतकर्ता की चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल के अलावा एक अन्य बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल भी बरामद की। बरामद बजाज प्लेटिना बताया गया है।

दो बाइक, मोबाइल फोन और मास्टर चाबी बरामद

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के पास से निम्नलिखित सामान बरामद हुआ है। एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल, कीपैड मोबाइल फोन, मास्टर चाबी बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

अनिल साहनी उर्फ कोइल (करीब 26 वर्ष), निवासी भरवलिया टोला छोटका, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज और राजकुमार साहनी उर्फ टमाटर (करीब 22 वर्ष) निवासी हरखोड़ा, थाना सिंदुरिया, जनपद महराजगंज। उपलब्ध पुलिस अभिलेखों के अनुसार, अनिल साहनी उर्फ कोइल के विरुद्ध विभिन्न थानों में चोरी, आयुध अधिनियम, आबकारी अधिनियम और अन्य आपराधिक धाराओं से संबंधित पूर्व अभियोग दर्ज हैं।

वहीं, राजकुमार साहनी उर्फ टमाटर के संबंध में उपलब्ध जानकारी में वर्तमान प्रकरण का उल्लेख है। इस मामले में उसके विरुद्ध बीएनएस में कार्रवाई की जा रही है। सिंदुरिया पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।