महराजगंज में बिजली विभाग का सघन चेकिंग अभियान, पांच पर बिजली चोरी की FIR

    09-Oct-2026   
Total Views |

महराजगंज। महराजगंज के सिसवा क्षेत्र में बिजली विभाग ने बृहस्पतिवार को सिसवा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर बिजली चोरी करने वालों और बकाएदार उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान बिजली चोरी के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करा गया, जबकि बकाएदारों से 2.85 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। वहीं, लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले 55 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। 

 5 के उपभोक्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज 

अवर अभियंता सत्यम कुमार गौड़ के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने सबया गांव में घर-घर पहुंचकर विद्युत कनेक्शनों और बकाया बिलों की जांच की। चेकिंग के दौरान बिजली चोरी के मामले सामने आने पर पांच उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत चोरी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई।

इसके अलावा, लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 55 विद्युत कनेक्शन काट दिए गए। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने बकाएदारों से 2.85 लाख रुपये की वसूली भी की।

उन्होंने बकाएदार उपभोक्ताओं से समय से बिजली बिल जमा करने की अपील करते हुए कहा कि बकाया भुगतान नहीं करने पर किसी भी समय कनेक्शन काटा जा सकता है। इस अभियान में जमील अहमद, शिवनाथ, अजय, भग्गन, जमील, सन्नी, विनोद, बबलू, पीयूष समेत विभागीय लाइनमैन मौजूद रहे।









आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।