
महराजगंज। जिले में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में फरेंदा पुलिस ने 10.12 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सिद्धार्थनगर जिले के गौराबाजार निवासी विरेन्द्र कुमार (41 वर्ष) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, फरेंदा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 10.12 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी विरेन्द्र कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हलचल है।