
नरेंद्र मित्तल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग और प्रोत्साहन से उत्तर प्रदेश में उद्योगों को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। सरकार की औद्योगिक नीतियों के चलते निवेश, नई तकनीक और कारोबार के विस्तार की संभावनाएं बढ़ी हैं।
सरकार के सहयोग से संभव हुआ बड़ा निवेश
नरेंद्र मित्तल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के लगातार सहयोग और CNH कंपनी पर जताए गए भरोसे से यह निवेश संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में उद्योगों के लिए बेहतर माहौल तैयार हुआ है। यही वजह है कि अब बड़ी कंपनियां भी प्रदेश में निवेश करने में दिलचस्पी दिखा रही हैं।
उन्होंने कहा कि 1,219 करोड़ रुपये का यह निवेश सिर्फ एक ट्रैक्टर फैक्ट्री लगाने तक सीमित नहीं है। इससे प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही, इससे छोटे-बड़े उद्योगों और उनसे जुड़े कारोबार को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।
नरेंद्र मित्तल के मुताबिक, इस प्लांट से उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास को मजबूती मिलेगी और देश की अर्थव्यवस्था को भी फायदा होगा। CNH के इंडिया रीजन के प्रेसिडेंट ने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ कंपनी की यह साझेदारी काफी महत्वपूर्ण है। कंपनी प्रदेश के औद्योगिक विकास में अपना योगदान देना चाहती है और एक मजबूत आर्थिक भविष्य बनाने की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में उद्योगों के लिए बन रहा माहौल निवेश और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।