कोल्हुई में सड़क के बीच पलटी पुआल से लदी ट्रैक्टर-ट्राली, बाल-बाल बचे राहगीर

    13-Nov-2026   
Total Views |

महराजगंज। कोल्हुई कस्बे के लोटन रोड पर गुरुवार रात करीब 10:30 बजे पुआल से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।


जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्राली पर पुआल लादकर लोटन की तरफ ले जाया जा रहा था। इसी दौरान चालक ने ट्रैक्टर को लोटन रोड की तरफ मोड़ने की कोशिश की। तभी अचानक ट्राली अनियंत्रित हो गई और सड़क के बीच में पलट गई। हादसे के बाद सड़क पर पुआल बिखर गया। ट्राली पलटने के दौरान सड़क पर राहगीरों और वाहनों की आवाजाही हो सकती थी। गनीमत रही कि कोई भी इसकी चपेट में नहीं आया।


स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर उस समय ट्राली के आसपास कोई राहगीर या वाहन मौजूद होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर चर्चा होती रही।



फैज़ अहमद खान

फैज़ अहमद खान (Faiz Ahmad Khan) 'आपन महराजगंज' में जिला प्रमुख (District Head) के पद पर कार्यरत हैं। यह जिले की संपूर्ण रिपोर्टिंग टीम का नेतृत्व करते हैं और प्रमुख प्रशासनिक, सामाजिक व प्रादेशिक समाचारों का प्रबंधन करते हैं।