
कई बार बच्चों को अपने माता-पिता के साथ एक ही सीट पर बैठकर सफर करना पड़ता था। इस वजह से बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी काफी परेशानी होती थी। खासकर लंबी दूरी की यात्रा के दौरान एक ही सीट पर दो लोगों के बैठने से दिक्कत बढ़ जाती थी। परिवहन निगम ने साफ निर्देश दिया है कि आधा किराया देने वाले 5 से 12 साल तक के बच्चों को पूरी सीट दी जाए।
अगर किसी बस में परिचालक इस नियम का पालन नहीं करता है और इसकी शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी डिपो के अधिकारियों को बसों की नियमित जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं। नए निर्देश से रोडवेज बसों में सफर करने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।