
महराजगंज। जिले में विजय सिंह को एक बार फिर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दूसरी बार इस पद पर चुने जाने के बाद उनके समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।
विजय सिंह को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्वागत के दौरान लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर समर्थकों ने उनके दोबारा जिलाध्यक्ष बनने पर खुशी जताई और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी।दूसरी बार जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर विजय सिंह ने भी समर्थकों का आभार जताया।