टीकाकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, बच्चों और गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश

    19-Nov-2026   
Total Views |

महराजगंज। टीकाकरण अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गांव के सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए। साथ ही टीका लगने के बाद उनका पूरा ब्योरा संबंधित पोर्टल पर दर्ज करना भी जरूरी है। ये निर्देश बुधवार को घनेवा गांव में टीकाकरण सत्र का निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने दिए। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि गांव के सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं के नाम ड्यू लिस्ट में शामिल करें।


साथ ही परिवारों को टीकाकरण के प्रति जागरूक कर उन्हें टीका लगवाने के लिए सत्र स्थल तक लाएं। डिप्टी सीएमओ ने एएनएम को निर्देश दिया कि बच्चों को लगाए गए टीकों का विवरण यू-विन पोर्टल पर दर्ज करें। वहीं, गर्भवती महिलाओं से जुड़ी जानकारी ई-कवच पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट की जाए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के साथ ऑनलाइन रिकॉर्ड रखना भी जरूरी है, ताकि किसी लाभार्थी का टीका छूटने न पाए।


निरीक्षण के दौरान एएनएम प्रतिमा पटेल टीकाकरण करती मिलीं। वहीं, आशा कार्यकर्ता विंध्यवासिनी की ड्यू लिस्ट में 14 बच्चे और सात गर्भवती महिलाएं दर्ज थीं।

इस दौरान एचईओ श्रीभागवत सिंह, बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह और सीएम फेलो डॉ. दिव्या राय भी मौजूद रहीं।



आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।