सिसवा में आज सजेगी फैजाने आला हजरत कॉन्फ्रेंस की महफिल, देशभर के मशहूर उलेमा और शायर होंगे शामिल

    02-Nov-2026   
Total Views |

महराजगंज। सिसवा नगर के सिसवाखुर्द स्थित खेखड़ा के पास सैयदा नूरी गर्ल्स कॉलेज परिसर में आज सोमवार, 2 नवंबर को शाम 6 बजे से भव्य फैजाने आला हजरत कॉन्फ्रेंस व रिदा-ए-किरात का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक महफिल में देशभर के मशहूर इस्लामी विद्वान (उलेमा), खतीब, मुकर्रिर और नामचीन शायर शिरकत करेंगे।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिसवा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल होंगे। कॉन्फ्रेंस में देश के मशहूर पीरे तरीकत सैयद अनस मियां, नाजिम-ए-इजलास एवं माहिर-ए-शेर-ओ-सुखन हजरत मौलाना हलचल साहब सिवानी, शाहकार-ए-तरन्नुम एवं शायरे अहलेसुन्नत हजरत गुलाम नूरे मुजस्सम उन्नावी तथा मौलाना नोमान अख्तर फैजुल जमाली अपनी तकरीरों और कलाम से लोगों को संबोधित करेंगे।


इसके अलावा देश के अन्य प्रसिद्ध खतीब, मुकर्रिर और शायर भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वहीं, खास खिताब (खतीब-ए-खुसूसी) के रूप में हजरत मौलाना अलाउद्दीन अहमद अशरफी की विशेष मौजूदगी रहेगी। कार्यक्रम के निवेदक एवं आयोजक सैयदा नूरी गर्ल्स कॉलेज के प्रबंधक हजरत मौलाना अलाउद्दीन अहमद अशरफी ने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि वे आज शाम 6 बजे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन में शामिल हों और कार्यक्रम को सफल बनाएं।


रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।